हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट्स के नेशनल प्रेसिडेंट के वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग ने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि देश में जहां-जहां 5जी की टेस्टिंग चल रही है उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। क्योंकि यह जो महामारी दूसरी बार कोरोना का नाम बनकर आई है यह कोरोना नहीं बल्कि 5जी की पावर की टेस्टिंग भी हो सकती है। श्री गर्ग ने कहा कि टावर से जो रेडिएशन हवा में मिलकर हवा को जहरीला बना रही है। इसलिए लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और लोग मर रहे हैं। इसलिए 5G टावर की टेस्टिंग को बंद कर दीजिए। सब सही हो जाएगा। 5G रेडिएशन के कारण घर में लोगो को हर जगह हल्का करंट सा महसूस हो रहा है। प्यास ज्यादा लग रही है जब 4G रेडिसन ने छोटी चिड़िया और गुरशल जैसी चिड़ियाओं को खत्म कर दिया। 5जी अब जीव और मानव जाति के लिए हानिकारक है मोदी जी से अपील करते हैं कि 5 जी के टावर की टेस्टिंग तुरंत बंद करा दी जाए, कई देशों में भी 5G की टेस्टिंग बंद है। समाजसेवी विकास गर्ग ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि 5G की टेस्टिंग से मानव जाति पर कोई संकट नहीं है तो इसको कुछ समय बाद भी टेस्ट किया जा सकता है। फिलहाल जनता की तसल्ली के लिए और जो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है अगर गलत होगा तो टेस्टिंग दोबारा भी की जा सकती हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours