हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत काफी समय से ग्राहकों द्वारा फल फ्रूट और सब्जी ओवर रेट (मनमाने दामो) में बेचे जाने की शिकायतें थाना पुलिस से की जा रही थी। रोज रोज की शिकायतों की बढ़ती संख्या के फलस्वरूप बहादराबाद पुलिस द्वारा सभी दुकानदारों को वर्तमान के कठिन समय व अन्य सभी स्थितियों के बारे में भली भांति अवगत कराते हुए आम जनता को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु फल फ्रूट, सब्जी को निर्धारित रेट लिस्ट अपनी दुकान में लगाने के पश्चात ही बेचे जाने के लिए अपील की गई। जिससे कोई भी ग्राहक अपनी जरूरत व स्थिति के अनुसार बेझिझक सामान खरीद सके। जिस संदर्भ में थाना प्रभारी बहादराबाद संजीव थपलियाल द्वारा अचानक स्वयं मौके पर जाकर चेक करने पर पाया कि सभी दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट लगा दी गई है और रेट लिस्ट के हिसाब से ही सब्जी इत्यादि की बिक्री की जा रही है। जिससे स्थानीय जनता को काफी राहत मिली है। पुलिस द्वारा फल सब्जियों की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने का निर्णय सराहनीय है। ओर साथ ही साथ सब्जियों आदि की दुकानों पर झुंड लगाकर जो ग्राहक सामान खरीदते देखे जा रह है उन पर भी बहादराबाद पुलिस प्रशासन द्वारा अंकुश लगाया जा रहा है। बहादराबाद में कर्फ्यू की अवधि के दौरान देखा गया है कि दुकानदार कोविड-19 के नियमों के बारे में लोगो को गाइडलाइनो का पालन करवाया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण तेजी से न फैले इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन इस और भी गंभीरता के साथ विचार विमर्स कर रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours