हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हत्या के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार का इनामी आरोपी पुलिस ने धर दबोचा। हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस पहले ही जेल का रास्ता दिखा चुकी है। बता दे कि बीते वर्ष 25 मई में सुखवीर सिंह चौहान निवासी मोहल्ला रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार मे लिखित तहरीर दी कि उनके शिव नगर कॉलोनी स्थित मकान में किराए पर निवासरत रोहित कुमार मंजू कुमारी उनके साथ में रह रही सोनम उर्फ वर्षा की हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा दिया है पुलिस ने शव को बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन-चार दिन बाद एक आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था और मुख्य आरोपी रोहित तभी से फरार चल रहा था। जिस पर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 रूपय का इनाम भी घोषित किया गया था शनिवार को सिडकुल थाना पुलिस ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार पुलिस टीम का गठित कर फरार चल रहे 2500 के इनामी आरोपी रोहित कुमार को उत्तर प्रदेश जिला गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी क्षेत्र के बुआपुर गांव से गिरफ्तार किया है। और आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी रोहित कुमार पुत्र नीलेश कुमार निवासी ग्राम चिरैया थाना बरशलीगंज बिहार का निवासी है। पुलिस टीम में,सिडकुल थाना अध्यक्ष एल एस बुटोला, उप निरीक्षक अर्जुन कुमार सिडकुल, कांस्टेबल प्रेम सिंह सिडकुल, कांस्टेबल नरेंद्र सिडकुल, हेड कांस्टेबल सुंदरलाल सीआईयू हरिद्वार, कांस्टेबल पदम सीआईयू हरिद्वार आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours