हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत सरकार के सूचना मंत्रालय के प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरों की प्रदर्शनी का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद और अपर निदेशक आउटरिच ब्यूरों एन के कौशल ने अजीतपुर में शुभारंभ किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी का उद्घाटन अजीतपुर के पंचायत घर के प्रांगण मे उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद और आउटरिच ब्यूरों के अपर निदेशक नरेन्द्र कुमार कौशल ने किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन.एस न्याय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारो ने जँहा जन समुदाय को जागरूक किया। वही मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अमृत महोत्सव आजादी के पिछतर वर्ष पूर्ण होने के उपल्क्ष में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया जा रहा है। यह स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करने का महोत्सव है। अपर निदेशक आउटरिच ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय देहरादून एन के कौशल ने कहा कि यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आंदोलन है, जो पिछतर सप्ताह तक जारी रहेगा। जिसमें स्वतंत्रता के पश्चात भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

समारोह का संचालन समाजसेवी संजय वर्मा ने किया। श्रीमंत खिले राम लोक संस्कृति मंच के कलाकार सतपाल सिंह के नेतृत्व मे लोक कलाकारो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल अजीतपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डा0 बिजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान माया राम, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा सहित आंगनवाडी कार्कत्री, बाल विकास परियोजना विभाग की अधिकारी अर्चना शर्मा, प्रखर कश्यप आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours