हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अवैध खनन करने वाले माफिया मां गंगा के सीने को छन्नी करके अवैध खनन कर चांदी काट रहे हैं। उसी क्रम में मंगलवार को लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के भोगपुर बाणगंगा नदी मे अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को चौकी लाकर सीज कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रामपुर रायघटी मे रेत से भरा एक डंपर और रोडी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को भी सीज किया है।  पुलिस टीम में भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक बुद्धि सिंह पवार, कांस्टेबल रमेश चौहान, कांस्टेबल कांता प्रसाद, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल प्रमोद कुमार आदि शामिल है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours