हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के तहत नगर निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाए जा रहे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कोविड-19 के दूसरे चरण में मेयर गौरव गोयल को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कराया गया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि करोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इससे बचाव एवं सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाना आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के अंतर्गत कोरोना की वैक्सीन को देशभर के प्रथम पंक्ति के लोगों को इसका टीकाकरण कराया जा रहा है और यह देश में बनी सुरक्षित एवं स्वदेशी दवा है।उन्होंने यह भी कहा कि दोबारा से कोरोना वायरस के बढ़ने के कारण सभी को मास्क का उपयोग करना चाहिए तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सामाजिक दूरी का भी पालन किया जाना चाहिए,ताकि इस बीमारी से बचाव किया जा सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours