हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर निवासी दिलशाद अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा अहतसाम बीती 20 मार्च को लक्सर स्थित बिरला टायर कंपनी से घर लोट रहा था। जब वह भूरनी रोड के सामने पहुंचा तो ढाढेकी गांव निवासी अर्जुन तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आया और उसके मोटरसाइकिल पर सवार बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है उसके घायल बेटे की मदद करने के बजाएं अर्जुन ने अन्य  तीन लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके बेटे की गाड़ी मे भी तोड़फोड़ की। उसने बताया इस  दौरान उसके बेटे को गंभीर चोटें आई उसकी हालत को देखते हुए लक्सर के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडित ने कोतवाली तहरीर देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने अर्जुन सहित अन्य 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours