हरिद्वार की गूंज (24*7) 

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में अशोक चौहान व उनके द्वारा नामित पैनल को सर्वसम्मति समर्थन का प्रस्ताव पास। आज प्रातः10 बजे आर्य इंटर कालेज बहादराबाद के सभागार में आगामी 7 व 8 अप्रेल को जिला स्तरीय चुनाव पर चर्चा हेतु बहादराबाद ब्लॉक के डेलीगेट्स की बैठक का आयोजन संघ की ब्लॉक इकाई बहादराबाद द्वारा किया गया। बैठक में ब्लॉक के कुल 95 डेलीगेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया, बैठक में बारी बारी से सभी को पूर्व में पारित प्रस्ताव, जिसमे अशोक चौहान को जिला अध्यक्ष एवं उनके द्वारा नामित पैनल को ब्लॉक संगठन को समर्थन देने का प्रस्ताव किया गया था, पर अपने विचार रखने को कहा गया। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा एकमत से पूर्व प्रस्तावित प्रस्ताव का समर्थन किया गया और कहा गया कि जिला अध्यक्ष पद पर अशोक चौहान एवं अन्य पदों पर अशोक चौहान द्वारा नामित पैनल का ब्लॉक बहादराबाद समर्थन करेगा। इस पर बैठक में उपस्थित अशोक चौहान द्वारा समस्त शिक्षक सथियों का स्नेह व विश्वाश हेतु आभार व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन ब्लॉक संयोजक अजय विरमानी द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता   श्रीमती सुलक्षणा शर्मा जिला संरक्षक द्वारा की गई। बैठक  मुख्य रूप से निम्न व्यक्तियों  द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी से शशि श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, जिला कार्यकारिणी से हेमलता, उपाध्यक्ष अनुरागिनी, पूर्व ब्लॉक कोषाध्यक्ष कामिनी शर्मा के अतिरिक्त सह संयोजक दिनेश कुमार, राकेश पंवार, भूपेंद्र कुमार, विनय कुमार, अरविंद कुमार, मांगेराम, खुसरो, पंकज लोचन, कुबेर दत्त शर्मा, वर्षा, पूजा शर्मा, बबिता रानी, अनुज चौहान, पंकज गुप्ता, ललित गुप्ता, साधुराम, राजेश कुमार, संजय चौहान, विकास कुमार, वीणा बिष्ठ, योगेश चौहान, शिव कुमार, शिखा वशिष्ठ, अनुराधा, अमित चतुर्वेदी, आभा चतुर्वेदी, पंकज चौहान, संगीता सिंह व विपिन कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours