हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से उत्तराखंड में हाहाकार मच गया है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं हरिद्वार धर्मनगरी में हर की पैड़ी का जल स्तर बंद करके नीलधारा में छोड़ा गया, हरिद्वार प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है, प्रशासन द्वारा गंगा किनारे रहने वाले लोगो को हटाया जा रहा है, जिससे कोई भी हानि न हो सकें। वहीं मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा ने लोगो से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, हरिद्वार पुलिस प्रशासन आपके साथ है और पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा किनारे रह रहे लोगो को पुलिस हटा कर सुरक्षित जगह भेज रही है। भोला शर्मा ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहें, नदी किनारों पर न जाएं न ही बच्चों को जाने दें। उन्होंने कहा कि पानी का जल स्तर सामान्य होता जा रहा है, किसी को भी घबराने की जरूरत नही है।  सूत्रों कि माने तो हरिद्वार में थोड़ा जल स्तर बढ़ सकता है किन्तु उसका भयावह असर यहां नही हो सकेगा, अनेको अफवाहें जारी हैं, टिहरी बांध व अन्य बांधो को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, इनसे बचें, घबराएं नही, अफवाहों से बचें और सुरक्षित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours