हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से हरिद्वार जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है जिलाअधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। लक्सर प्रशासन द्वारा गंगा किनारे बसे सभी गांव के ग्रामीणों को लोडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि लक्सर एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार द्वारा गंगा नदी के तटवर्ती गांव में जागरूकता और सतर्कता का काम किया जा रहा है और सभी बाढ़ चौकियों में आवश्यक तैयारियां भी की जा रही है। सभी बाल चौकियां खोल दी गई हैं इसके साथ ही जो राहत शिविर प्रस्तावित किए जाते हैं उन सभी राहत शिविरों को खोल दिया गया है। वही गंगा पार अपने खेतों में काम करने जाने वाले किसानों को भी गंगा से बाहर निकाला जा रहा है जो किसान गंगा से होकर गंगा पार अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे हैं उन्हें भी पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा मे जाने से रोका जा रहा हैं जिससे कि किसी के भी साथ कोई अप्रिय घटना ना घट सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours