हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली पुलिस ने नए साल पर अवैध काम में लिप्त अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को धर दबोचा। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में वांछित अपराधियो, अवैध कच्ची शराब की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए नववर्ष में एक अभियान चलाया गया। 

उसी क्रम में आठ अभियुक्त शराब के साथ, दो सट्टे के, एक चाकू व दो बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया आरोपियों के कब्जे से 42 लीटर अवैध कच्ची शराब 55 पव्वे अवैध देसी शराब, एक चाकू, एक चोरी की गई बैटरी लगभग 14 हजार रूपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours