हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। नव वर्ष के मौके पर श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंदों को कंबल और दान दक्षिणा बांटी गई ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में चंडी घाट कुष्ठ रोगी आश्रम में कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संघ के प्रचार प्रमुख पदम जी थे। इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अनिल शर्मा और एसएम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा भी मौजूद थे। इस मौके पर महन्त रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है संतो को जन सेवा के कार्यों को बढ़-चढ़कर करना चाहिए उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समाज को नई दिशा दी है, और जरूरतमंदों की मदद की है महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर साल जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। इस अवसर पर संघ के प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि संतों का जीवन जनमानस के उपकार के लिए के लिए बना है संतो ने हमेशा समाज को नई दिशा दी है और समाज निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है उन्होंने मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि महंत रवींद्र पुरी महाराज जन सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख अनिल शर्मा और शिक्षाविद सुनील कुमार मौजूद थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours