हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रवि सक्सेना) रुड़की। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की दृष्टिगत अलग-अलग श्रेणी के कार्यों की जिम्मेदारी दी, जिसमें नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, स्वच्छता एप सिटीजन फीडबैक के लिए लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करना, पॉलिथीन की रोकथाम के लिए आगे आना तथा उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना, लोगों के घरों में सूखा एवं गीला कूड़ा अलग अलग कर कूड़ेदान में डालने हेतु प्रेरित करने आदि विषय पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष नगर को उत्तराखंड में प्रथम लाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से तत्पर है। स्वच्छता एवं नगर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम अपने कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जो टीमें गठित की गई है,वह इस कार्य को पूरा करने के लिए संकल्पित है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने शहर के जिम्मेदार लोगों को सामाजिक संगठनों व आवाम से भी आह्वान किया है कि वह नगर निगम को स्वच्छता सरक्षण 2021 में प्रदेश में पहले पायदान पर लाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में निगम की मदद करें क्योंकि जन सहयोग से ही शहर को सुंदर स्वच्छ बनाया जा सकता है और हम सब के सहयोग से ही नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले पायदान पर जरूर आएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours