हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रुड़की। सोमवार को ट्रिपल राइडिंग मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट मोटरसाइकिल आदि वाहन चालकों को लेकर यातायात व सीपीयू पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान के तहत चालान की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान शहर में बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगवा कर बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई। रुड़की यातायात प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम खान के नेतृत्व में यातायात पुलिस व सीपीयू की टीम ने दिल्ली देहरादून से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से बाइक पर बिना बुलेट का साइलेंसर बदलकर मॉडिफाइड  ट्रिपलिंग राइडिंग करके बाइक के साइलेंसर से पटाखे लगानेवाले युवकों की धरपकड़ की गई। इस दौरान टीम ने अभियान चलाकर 70 बुलेट मोटरसाइकिल के चालान हुआ 20 मोटरसाइकिल को कार्रवाई के तहत सीज कर दिया और बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे वाले साइलेंसर उतरवाकर जप्त कर लिए इसके बाद यातायात प्रभारी ने एक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों बाइक चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके अलावा हेलमेट व अन्य कमियों पाई जाने पर वाहन चालकों के चालान भी काटे गए यातायात प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि पूरे शहर में यातायात पुलिस वह सीपीयू के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 80 बुलेट मोटरसाइकिल के चालान काटे गए और 20 बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया और यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours