हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के मायापुर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हरिद्वार रामलीला ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। इस शपथ व्यापार मंडल में भोला शर्मा ने अध्यक्ष, गुड्डू मनोचा ने महामंत्री और विजय कुमार ने कोषाध्यक्ष के  रूप शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिये सदैव ततपर है और रहेंगे। उन्होंने व्यापार मंडल में संघटित होकर अध्यक्ष का साथ देने के लिये कहा। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया औऱ वर्तमान अध्यक्ष भोला शर्मा ने एक दूसरे को माला पहनाकर व्यापारी एकता की मिसाल दी। गत रात्रि भोला शर्मा ने भगत सिंह चौक पर एक साथ हुई सड़क दुर्घटना मे कई घण्टे अपना सहयोग देकर दुर्घटनाग्रस्त युवकों की मदद की। उसके लिये भोला शर्मा को माला पहनाकर सम्मान किया गया। पल्लवी सूद को उनकी जनसेवाओं को देखते हुवे मंत्री पद दिया गया। इस कार्यक्रम में सुभाषचंद्र, सुरेश गुलाटी, चंद्रशेखर कुल, महंत रविदास शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours