हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि उपनगरी ज्वालापुर में लगातार नशे के खिलाफ नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं एडवोकेट अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा रैलियों और जागरूकता अभियान चला कर लोगो को नशे के दुष्परिणामो के बारे में बताया जा रहा है, और उपनगरी ज्वालापुर की गलियों में चल रहे नशे के अवैध धन्धों के बारे में शासन प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है, इन सब के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम पर लगाम क्यों नही लगाई जा रही है। क्यों पुलिस नशा कारोबारियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही नही कर पा रही है,श। कुछ लोगो का कहना है, कि स्थानीय पुलिस के कुछ पुलिस कर्मीगण का नशा कारोबारियो को संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण देश में मानव नस्लों की नशे से तबाही हो रही है, लेकिन पुलिस चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठी है, और समाज के किशोर और युवा पीढ़ी नशे की लत में पडते चले जा रहे है। स्थानीय अभिसूचना ईकाई के लोग को भी सभी नशा कारोबारियो का पता है, लेकिन वो भी आम समाज के लोगो से पूछताछ करके खाना पूर्ति कर देते है, क्या नशे का कारोबार इसी तरह से दिन दुगनी और रात चौगुना तरक्की करता रहेगा, और समाज के लोग देश के युवा भविष्य को तबाह होते देखते रहेंगे। आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा बताएं। उपनगरी ज्वालापुर की बात की जायें तो किशोर युवा पीढ़ी को आसानी के साथ शराब, स्मेक, नशे के इंजेक्शन व दवाई मिल रही है। जो नशे की लत को बड़वाह है। आखिर पुलिस बेबस क्यों है, नशे के कारोबार पर लॉकडाउन स्थानीय पुलिस क्यों नही लगा पा रही है, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगणो को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए कि आज तो आम समाज के बच्चे किशोर युवा पीढ़ी नशे की लत में पड रहे है, एक दिन इसी नशे जैसी महामारी के शिकार आप के बच्चे भी हो सकते है। बच्चे देश और समाज का भविष्य होते है, इसलिए देश के इस भविष्य की रक्षा पुलिस और आम समाज को ही करनी पड़ेगी। साथ ही साथ नवाब भारती एवं एडवोकेट अब्दुल सत्तार ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी, डीआईजी गढवाल, डीजी कानून एवं अपराध व्यवस्था, पुलिस कप्तान हरिद्वार से अपील है कि उपनगरी ज्वालापुर में बढते नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही करें। ताकि नशे के कारोबार पर हमेशा के लिए लॉकडाउन लग सके। और आम समाज व देश के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। यह विचार संयुक्त रूप से नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं एडवोकेट अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता ने हरिद्वार की गूंंज समाचार पत्र के समक्ष व्यक्त किये।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours