हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के मध्य हरिद्वार मंडल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह उनका 30 वां जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश के मंत्री, नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लगा रहा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं, तो कहीं नेता, मंत्री आदि व्हाट्सएप, फेसबुक पर फोटो द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए भी नजर आए। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक होटल में गौरव कौशिक ने अपने साथियों के साथ केक काटा। और पार्टी कार्यकर्ताओं व मित्रों का मिठाईयों के साथ मीठे मुंंह के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। जिसका आने वाले अतिथियों ने भरपूर आनंद उठाया। वही जन्मदिन की खुशियों में और रंग बिखारने के लिए आतिशबाजी का भी इस्तेमाल किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और मित्रों ने खूब आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं राजकुमार मंडल अध्यक्ष हरिद्वार, सिद्धार्थ कौशिक मंडल उपाध्यक्ष, गौरव वर्मा मंडल मंत्री, सचिन बेनीवाल पार्षद पति, जतिन चौधरी किसान यूनियन जिला अध्यक्ष, दिव्यांश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, समर्थ गर्ग, शिवम शर्मा, विष्णु शर्मा, करण पंडित, आकाश शर्मा, बलराम, सिद्धार्थ गोयल, विकी गोयल, हृदय, सुनेजा, रजत चौधरी आदि ने मौके पर पहुंचकर गुलदस्ते और उपहार भेंट कर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाओं दी। मंडल उपाध्यक्ष गौरव कौशिक सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और खुशी के मौके पर देशवासियों को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours