हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करने वाले एक्टिविस्ट पंकज लाम्बा की गोली लगने से मौत हो गई है। पंकज लाम्बा देर रात हरिद्वार के टिहरी स्थापित सुमन नगर में एक परिवार के साथ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने लाइसेंस की पिस्टल नाबालिक लड़की को दे दी। और जब उसने गोली चलाई तो वह गोली सीधे पंकज लाम्बा के गले में जा लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिस्टल खाली कर दी गई थी लेकिन उसके चेंबर में एक गोली होने के कारण यह घटना घटी है। वहीं पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोली पंकज लाम्बा के गले में लगी है। और जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। और पुलिस मामले के हर पहलू को देखते हुए जांच कर रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours