हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमिलाल सिंह वाल्मीकि आज लक्सर नगर पालिका परिषद पहुंचे और नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मियों की समस्याओं को सुना, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की जानकारियां भी सफाई कर्मचारियों को दी। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात से सफाई कर्मियों की लाभवर्ती जैसी सुविधाओं को लेकर जैसे सर्दी गर्मी मे यूनिफॉर्म सफाई के उपकरण बीमा, वेतन आदि कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्देशित किया गया कि कार्यालय में जो भी कर्मचारी ग्रेजुएट है उनसे कार्यालय में ही कार्य कराया जाए सफाई कर्मियों की बस्तियों में विकास कार्यों एवं उनकी स्थिति में सुधार लाया जाए। सफाई कर्मियों की शिकायत के लिए एक रजिस्टर जरूर बनाएं जिससे सफाई कर्मियों की समस्याओं का पता चल सके और उसका निस्तारण किया जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours