हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के के० वी० इंटर कॉलेज में आज रुड़की के 84 यू० के० बी०एन० एनसीसी केेेे कमांडेंट अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंंह के निर्देशन में केेे० वी० इंटर कॉलेज लक्सर के सीनियर व जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट द्वारा संविधान सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय में गोष्टी वाद, विवाद प्रतियोगिता, ऑनलाइन शपथ और लघु नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रैली भी निकाली गई। जिसमें संविधान के प्रति लोगों में जन जागरण हो सके। संविधान सप्ताह समारोह के तहत प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह, लेफ्टिनेंट अश्वनी कुमार व कैरियर टेकर अनुज पांडे द्वारा सभी कैडेट्स व उपस्थित छात्र छात्राओं को संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि जिस प्रकार से देश के लिए संविधान बनाया गया है यह कितनेे दिनों में तैयार हुआ व देश में इसकी आवश्यकता क्यों पड़ती है। वही लेफ्टिनेंट अश्वनी कुमार ने संविधान द्वारा पदत मौलिक अधिकारों व नीति निदेशक तत्व के बारे में कैडेट्स को जानकारियां दी और बताया कि किस प्रकार हर व्यक्ति अपने स्तर से संविधान का पालन करते हुए देश को मजबूत बना सकता है। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओंं और विद्यालय परिवार केे सभी सदस्यों ने संविधान शपथ ग्रहण की इस अवसर पर संजय कुमार, मधुसूदन, विकास कुमार, राजकुमार तथा प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours