हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय चमार यूनियन से बालचन्द पिछले काफी दिनों से भगवानपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी केंद्र सरकार से मांग है कि सरकार मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन की मजदूरी 500 रुपये सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त साल के महीनों में गन्ना, चावल, गेंहू की फसल कटाई में मनरेगा अंतर्गत मजदूरों से खेतो में काम पर लगाये। बालचन्द का कहना है कि इससे कई लाभ समाज को मिलेंगे। पहला मजदूरों को रोजगार, दूसरा किसानों मजदूर और किसानों का मजदूरी में जाने वाला पैसा भी बचेगा। बालचन्द ने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं, औऱ समाज मे गरीबी हटाना चाहते हैं तो उन्हें इस सूत्र पर कार्य करना होगा। बालचन्द और उनकी पत्नी दोनों ही समाज और देश हित मे अपना आंदोलन करते हैं। उन्हें किसी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नही है। उनका कहना है कि उनके किसी भी आंदोलन या समाजसेवा से कोई लाभान्वित होता है तो उसके लिये दिन रात समर्पित रहेंगे। देखना यह है कि स्थानीय सांसद उनकी विचार को कब तक केंद्र सरकार तक पहुँचाते है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours