हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनने वाले शौचालय भ्रष्टाचारी के खेल में उलझ कर रह गएंं है। मामला भगवानपुर ब्लॉक के बंदर जूड़ गांव का है। जहां इसराइल, कुरबान ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शौचालय निर्माण के नाम पर ग्राम प्रधान ने उनसे दो, दो हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। और 12000 रुपये की पूरी धनराशि भी नहीं दी गई है। जिससे उनका शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए भी ग्राम प्रधान को बार-बार अवगत कराया गया है। लेकिन पात्र लोगों को इसका भी सही लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं आप तस्वीरों में भी साफ देख सकते हैं कि ग्राम प्रधान की अनदेखी का शिकार होकर किस तरह ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को विवष है। यहां आकर सरकार के गांव के विकास के दावे खोखले नजर आते है। और आशंका जताई जा सकती है कि कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार के आरोप में विभागीय अधिकारी भी अपनी अहम भूमिका में है। जिसके शिकार लगातार ग्रामीण हो रहे हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours