हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के बुग्गावाला और खानपुर रेंज के जंगलों में स्थित सिद्ध दरगाह नत्थू शाह पर आने वाले श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां बिजली, पानी से लेकर गर्मी, बारिश, सर्दी से बचने के लिए रेन बसेरों की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। दरगाह पर ठहरे श्रद्धालु लगभग एक किलोमीटर दुर से पानी लाने को विवश है। वही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिक जब्बार और मुनव्वर ने बताया कि दरगाह पर दूर-दूर से सभी जाति धर्म के लोग अपनी मन्नत के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। और यहां ठहरते भी है। उन्होंने बताया कि यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या है। श्रद्धालु लोग लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि ने यहां पानी, बिजली आदि समस्याओं का समाधान नहीं कराया है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द पानी, बिजली, सड़क और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रेन बसेरों की मांग की है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours