हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सिधडू गांव में पहुंच कर ताबड़तोड़ छापेमारी की। उन्होंने बताया लगातार शिकायत मिल रही थी कि लक्सर क्षेत्र में मेडिकलो पर छोटे-छोटे बच्चों को भी नशे की दवाइयां बेची जा रही है, जिस को संज्ञान में रखते हुए आज लक्सर के सिधडू गांव मे मेडिकलो पर हमारे द्वारा छापेमारी की गई है, जिसमें गुलिस्तान मेडिकल स्टोर स्वामी के पास मेडिकल संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं और भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है और लक्सर कोतवाली में मेडिकल संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह का काला कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। यदि क्षेत्र में कोई भी मेडिकल संचालक मेडिकल पर प्रतिबंध दवाइयां बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपको बता दें कि तेजतर्रार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने पहले भी लक्सर क्षेत्र में कई अस्पतालों व मेडिकलो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर उनके संचालकों को जेल का रास्ता दिखाया है, और जैसे ही आज ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती की एंट्री लक्सर क्षेत्र में हुई तो मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा गया। कई मेडिकल स्टोर संचालक तो अपने मेडिकलो का शटर बंद कर रफूचक्कर होते नजर आए, सूत्रों की माने तो जब से ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की हरिद्वार जिले में तैनाती हुई है तब से प्रतिबंध दवाइयों की बिक्री करने वाले पर लगाम लगी है, यदि लगातार इसी तरह उनके द्वारा छापेमारी का अभियान क्षेत्र में चलता रहा तो एक दिन प्रतिबंध दवाइयां का व्यापार करने वालों पर पूर्ण रूप से अंकुश लग जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours