हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। मुख्यमंत्री के दिये ब्यान कि कुंभ मेले पर श्रदालुओ की संख्या नियंत्रित कर सीमित की जाएगी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरिद्वार के व्यापारी की निगाह कुंभ मेले पर टिकी है, अगर कुंभ भव्य रूप से सम्पन्न नही हुआ तो हरिद्वार का व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुच जाएगा। मुख्यमंत्री के बयान से लगता है कि सरकार अंदर खाने कुम्भ मेले को सीमित करने का विचार पहले ही बना चुकी है। सरकार ने व्यपारियो को कोई राहत नही दी, बिजली पानी के बिल स्कूलो की फीस कुछ माफ नही किया और अब सरकार व्यपारियो के साथ बिना कोई बैठक किये कुम्भ को सीमित करने पर विचार कर रही है, स्नान पर्वो पर श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारी कर रही है, अगर ऐसा ही हुआ तो हरिद्वार के व्यापारी को बर्बाद होने से कोई नही रोक सकता। सरकार को व्यवस्था बनाकर कोरोना की जांच हर बार्डरों, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थित कर कुंभ को भव्य रूप से सम्पन्न करवाने की तैयारी करनी चाहिए, ओर अब बिजली, पानी व स्कूलो की फीस माफी के लिए भी कड़े कदम उठाकर आम जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours