हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। रविवार को निर्बल बस्ती शिवालिक नगर स्लम एरिया में कोविड- वैक्सीनेशन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सरदार कोमल सिंह अध्यक्ष अलौकिक सेवा समिति रजि० व मनोज कुमार पाल अध्यक्ष बहु उदय लोक सेवा संस्थान और अमन राजपूत अध्यक्ष ब्राइट स्पोर्ट्स सोसल वेलफेयर ट्रस्ट का प्रयास रहा जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व और डॉक्टर महिपाल की टीम के द्वारा 31 लोगों का टीकाकरण किया गया और लगभग 100 लोगों को इसके लिए प्रेरित किया गया ध्यान रहे इस कॉलोनी में ज्यादातर नेपाली मूल के व्यक्ति निवास करते हैं और उनमें भी अधिकतर अशिक्षित हैं तथा भ्रांतियों के शिकार है इसके लिए लगभग 1 हफ्ते से हमारी टीम ने प्रयास किया और आगे भी जारी रहेगा क्योंकि टीकाकरण में मुख्य समस्या अफवाहो से आ रही है कुछ लोगों का कहना है कि 2 साल में टीका लगवाने वाले की मृत्यु हो जाएगी और यहां पर अनपढ़ लोग ज्यादा होने के कारण यहां यह समस्या ज्यादा है इस सब के समाधान के लिए सरदार कोमल सिंह का कहना है कि हमारा लक्ष्य यहां के सभी लोगों का टीकाकरण करना है और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा इसके लिए हम यहां पर दैनिक गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं जिसमें यहां के बच्चों को शिक्षित करना तथा उनको जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों के प्रति सचेत करने का कार्य हमारी संस्था करेगी इसके अलावा हम यहां पर उनके लिए स्वास्थ्य कैंप और रूटीन परीक्षण कार्य भी जारी रखेंगे यहां पर डॉ संजय कुमार पाल प्रेम सिंह चौहान और डॉक्टर टीम में प्रीति सहगल एवं अनिता राज एवं तथा ममता झा विनोद कुमार सैनी, सोमेश्वर झा का भी योगदान रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours