हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। मंगलौर कोतवाली की लंढोरा चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी ओर एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। लंढोरा चौकी इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत चौकी क्षेत्र में गेल बिजौली रोड़ पर एक खेत से अवैध मिट्टी के खदान की सूचना पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ओर एक जेसीबी को चौकी लाकर सीज किया गया है। उन्होंने बताया इससे पहले भी अवैध मिट्टी के खदान में दो ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है। उन्होंने बताया जिनकी खनन की रिपोर्ट उच्च अधिकारी गणों को अलग से प्रेषित की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours