हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश ही नहीं पूर्ण विश्व में संक्रमित कोरोना वायरस ने अपना कहर बरसा रखा है। लगातार एक के बाद एक पीड़ितों की संख्या जहां बढ़ रही है। तो वही मौत के आंकड़े भी थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। और लगातार मौतो में बढ़ोतरी हो रही है। जिसको रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन भी लगाया और कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए गाइडलाइनो के जरिए जनता को जागरूक भी किया जा रहा है और अपील की जा रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखा जाये। और सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल किया जाए। क्योंकि सरकार की गाइडलाइनओं को अमल में लाकर ही कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सकता है। लेकिन जहां कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार से प्राप्त होने वाले आदेशो और निर्देेशों का जन मानस कड़ाई से अनुपालन कर रही है तो वही जिले के सरकारी विभाग ही कोविड-19 की गाइडलाइननों का उल्लंघन कर रहे है। और सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा सकते  हैं। दरअसल मामला हरिद्वार के पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ा है। विभागीय मुख्य कार्यपालक इंजीनियर के दफ्तर के सामने सैनिटाइजर मशीन लगी है। जिससे दफ्तर में प्रवेश करता व्यक्ति सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सके। लेकिन सैनिटाइजर मशीन अपना कार्य नहीं कर रही है। पीडब्ल्यूडी के आलाधिकारी की घोर लापरवाही विभाग से जुड़े लोगों पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि देश में कोरोना के आंकड़े लगातार देश में बढ़ रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई राज्यों के अपने जिलों में नाइट कर्फ्यू तक लगा रखा है। और हरिद्वार जिले में भी प्रशासन जनता से कोविड-19 की गाइडलाइननों का कड़ाई से पालन करा रहा है। और उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना तक वसूला जा रही है। और पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य कार्यपालक इंजीनियर की लापरवाही चिंताजनक है। अब देखना होगा कि संक्रमित कोरोना वायरस की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइनों का उल्लंघन करने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग पर किस तरह की कार्रवाही जिले में बैठे आलाधिकारियों द्वारा अमल में लाई जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours