हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते हरिद्वार प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर प्रतिबंध लगाते हुए 30 नवम्बर को जिले की सभी सीमाएं सील करने का निर्णय लिया है। हर वर्ष पत्थर से इंसान का रूप लेने वाली यात्रियों व श्रद्धालुओं की भीड़ इस बार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान नही कर पायेगी।
यही नही हरिद्वार प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी के ज़रिए यह भी बताया गया है कि जो व्यक्ति अथवा समूह नियमों का उल्लंघन करता पाया गया उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए प्रशासन ने इस तरह की सख्ती अपनाई है। प्रतिबंध के चलते सिर्फ हर की पैड़ी ही नही बल्कि अन्य घाटों पर भी स्नान आदि प्रतिबंधित रहेगा। जानकारी को ज्यादा से ज्यादा फैलाने ओर लोगों में जागरूकता लाने के लिए हरिद्वार प्रशासन की ओर से डिजिटल पोस्टर भी साझा किए गए है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours