हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा कनखल स्थित बंगाली हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गई, जिसमें मेडिकल स्टोर पर एक ही फार्मसिस्ट पाया गया। जबकि 13 अन्य कर्मचारी दवाई देते पाए गए। जिस कारण बंगाली हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई से अन्य हॉस्पिटलों और मेडिकल स्टोर संचालकों में  हड़कंप मचा रहा। 

देखें वीडियो: ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती

वही ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि बंगाली हॉस्पिटल मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया है। और मेडिकल स्टोर पर एक ही फार्मसिस्ट पाया गया है। जबकि 13 अन्य कर्मचारी दवाई देते पाए गए। और मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया है। आपको बतादे कि तेजतर्रार ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती समय-समय पर अपने औचक निरीक्षण के लिए मशहूर है। उनके औचक निरीक्षण के टारगेट वह मेडिकल स्टोर होते हैं जो मानकों के विरुद्ध कार्य करते है। उन्होंने अपने निरीक्षणों में नकली, नशीली, एक्सपायर आदि दवाइयों को जब्त किया तो वही दोषियों के विरुद्ध भी सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर अधिकारी है। जिनकी कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची रहती है। क्योंकि वह एक इमानदार अधिकारी की भूमिका में सदैव नजर आती हैं। उनका साफ कहना होता है कि मानकों के विरुद्ध कार्य करने वाले मेडिकल संचालकों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और फर्जी डॉक्टरों बक्सा नहीं जाएगा। जो भी जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours