हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान व कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया एवं छात्र छात्राओं के माध्यम से अपने विचार सभी छात्र छात्राओं ने आचार्यों के मध्य रखें। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुवे आपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान ने कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को संविधान दिवस  की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य प्रवीण कुमार, तारा दत्त जोशी, रूद्र प्रताप शास्त्री, अमित शर्मा, अंकेश कुमार, हरीश श्रीवास्तव, हेमा जोशी, मीनू जोशी, नेहा वर्मा सभी आचार्य उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours