हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव ने नितिन यादव यदुवंशी को हरिद्वार जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। प्रेम सिंह यादव ने बताया कि वे नितिन यादव की कार्यशैली से प्रभावित हुए है इनमे हमें सभी आवश्यक क्षमता नज़र आती है व  यादव समाज हित के लिए अच्छा कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा "यादव" समाज हरिद्वार में  काफी संख्या में है लेकिन वह मजबूत स्तिथि में नज़र नही आता। व अब समाज हित के लिए कार्य करूँगा। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष  सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा नितिन यादव हमारे यहा कांग्रेस में भी पदों पर रह कर मजबूती से कार्य करते रहे है और अब यादव महासभा में जाकर बढ़चढ़ कर काम करेंगे। इस दौरान दिग्विजय सिंह यादव, निशांत यादव, जय यादव, धीरज यादव, आदित्य यादव, रोहित यादव, विनय यादव ने स्वागत किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours