हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा की वे शनिवार को भेल को निजीकरण से बचाने के लिए पुरे भेल की नंगे पाव सत्याग्रह परिक्रमा करेंगे। ये परिक्रमा शनिवार को दोपहर 12 बजे फ़ाउंड्री गेट चोक से शुरू हो कर पुनः फ़ाउंड्री गेट पर ही सम्पन्न होगी। चौधरी ने कहा की भेल भारत का महारत्न है। हरिद्वार के लिए तो गौरव की बात है, की भेल का हमारे शहर में है आज सभी बैरियर से सीआईएसएफ़ के जवान हटा दिए गए और धीरे-धीरे भेल को निजीकरण की और ले जाया जा रहा है, हरिद्वार के आम जनमानस की भावनाएँ भेल के साथ जुड़ी है। भेल को अब सरकार काम देने की बजाय निजी कंपनियो को काम दे रही है आज भी पूरी दुनिया में भेल का कोई मुक़ाबला नहीं है, बस सरकार इसका साथ दे आज लाखों लोगों की आजीविका और भावनाएँ और साथ साथ देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान है, केन्द्र सरकार भारत के ऐसे बड़े और लाभकरी केंद्र को बंद करने की बजाय आगे बढ़ाने का कर करे। साथ ही चौधरी ने भेल के अपने समर्थकों, व्यापारियों व आम जनता से निवेदन किया की इस सत्याग्रह परिक्रमा में कोई साथ ना आए, लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मैं अकेला ही ये सत्याग्रह करूँगा और अगर तब भी सरकार ना मानी तो आगे बड़े आंदोलन पर विचार किया जाएगा जिसमें सबको साथ लिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours