हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद सैनी ने हरिद्वार में जिस प्रकार अव्यवस्थित तरीके से कुम्भ कार्य हो रहे हैं उसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य देश की राजधानी दिल्ली में भी होते हैं, वहां भी मेट्रो रेल के कार्ये हुवे मगर वहाँ जनता और व्यापारियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़ा। जबकि विश्वप्रसिद्ध हरिद्वार के कुंभ मेले में विभिन्न विभागों के ठेकेदार सड़कों को खोद रहे हैं वो चिंता का विषय है। जनता के दिये टेक्स का दुरुपयोग हरिद्वार में देखने को मिल रहा है। वर्तमान दशा की चर्चा करते हुवे उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जब तक स्पष्ट नही होगी अधिकारी मीटिंग मीटिंग करने के बावजूद कुंभ मेले के कार्यों को सही गुणवत्ता में कराने में कामयाब नही हो पायेगे। सीनियर सिटीजन की चिंता करते हुवे कहा कि उनके लिये जिलाधिकारी स्तर पर एक टोल फ्री नम्बर जारी हो ताकि मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इस विभाग से उस विभाग के बाबुओं के चक्कर न काटने पड़े। प्रेमचंद सैनी ने कहा कि जनता की सेवा के लिये ही वो हिंदूवादी पार्टी भाजपा से जुड़े थे, यदि भाजपा के जिम्मेदार नेता, जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के लिये गम्भीर नही तो नरेन्द्र मोदीजी को ऐसे नेताओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है जो उनके नाम पर चुनाव में जीतकर दोबारा जनता के द्वार उनकी समस्याओं को पूछने जाना गैर जरूरी समझते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भी ऐसे जनप्रतिनिधियों के चेहरे याद रखने चाहिए जो उनकी समस्याओं के प्रति गम्भीर नही है। विश्व प्रशिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार में पिछले 20 सालों में ऐसा कोई विकास कार्य नही हुवा जिससे यहाँ से जाकर श्रद्धालु हरिद्वार की वाह वाह करे। उन्होंने इंद्रलोक कॉलोनी में सीवर लाइन की समस्या की कर करते हुवे कहा कि वर्षों बीतने और विभिन्न सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने के बावजूद भी इंद्रलोक कॉलोनी में सीवर लाइन समस्या ज्यो की त्यों है। यह दर्शाता है कि जो अधिकारी मोटी मोटी सैलरी विभिन्न प्रकार की सुविधा सरकार से लेने के बावजूद भी जनता के कार्यो को लटकाने और भटकाने के लिये मेहनत करते हैं। ऐसे अधिकारी ऐसे भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने स्वार्थ पूर्ति के लिये मोदीजी और भाजपा की शाख पर बट्टा लगाने का कार्य कर रहे हैं। प्रेमचंद सैनी ने कहा कि यदि भाजपा या जनता उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर देती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों से काम कैसे निकलवाते है इसका बेहतर उदाहरण आने वाले समय मे दिखाएंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours