हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। शिवालिक नगर हरिद्वार में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदाई कृष्ण राज एस० की जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा सराहना की गई है, वहीं रुड़की मेयर गौरव गोयल ने कहा है कि जनपद हरिद्वार को अपराध मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिन-रात अपने पुलिस स्टाफ के साथ प्रयासरत थे, और उन्होंने बहुत शीघ्र इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर जनपद में शांति सुरक्षा का वातावरण कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि जनपद की जनता में भी उनके प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना जागृत हुई है। उन्होंने इस हत्याकांड का खुलासा कर यह साबित कर दिया है कि पूरे प्रदेश में नंबर वन अपने कार्य क्षेत्र में जनपद हरिद्वार की पुलिस अधिकारी हैं। मेयर गौरव गोयल ने इस खुलासे पर एसपी देहात को इक्कीस हजार रुपये का चेक वितरित किया। उन्होंने कोतवाली रानीपुर पुलिस की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवालिक नगर में दोहरे हत्याकांड के आपधारियों को गिरफ्तार किया है, उससे लोगो ने चेन की राहत ली है। ओर हर एक व्यक्ति रानीपुर पुलिस की प्रशंसा कर रहा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours