हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरीफ) हरिद्वार। थाना पुलिस द्वारा एक बैग बरामद किया गया है। जिसमे जरूरी कागजात और मोबाइल आदि था। जो सुबह कंपनी जाते समय एक लड़की का रास्ते में कहीं गिर गया था। जो काफी तलाशने पर भी बैग लड़की को नही मिल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल बिष्ट पुत्री रंजीत सिंह बिष्ट निवासी बस्ती न.1 पथरी प्रतिदिन की तरह सुबह साईकील से एक कम्पनी में काम करने जा रही थी। तभी रास्ते में काजल का बैग कहीं खो हो गया था। जो काफी तलाशने पर भी नहीं मिला। मायूस युवती ने बैग खोने की जानकारी पथरी थाना पुलिस को दी। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए कॉन्स्टेबल विनोद और कॉन्स्टेबल सुखविंदर को मामले में जानकारी जुटाने को कहा। दोनो पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए मात्र दो घंटे में बैग व सभी सामान बरामद कर युवती को वापस किया युवती काजल ने पथरी पुलिस का धन्यवाद किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours