हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के ग्राम पूरनपुर साल्हापुर में स्थित गुरु रविदास राम जोड़ा अतिक्रमण भूमि पर कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज जी पहुंचे जहां उन्होंने भुमि का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहां कि जल्द ही डीएम और  संबंधित विभाग इस संबंध में बात चीत की जायेंगी। और अगर राम जोड़ा भूमि अतिक्रमण हैं तो उसको मुक्त किराया जायें।  व्यक्तिगत व्यक्ति का भूमि पर अतिक्रमण गलत है। वहीं समाजसेवी प्रदिप चौधरी ने बताया कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचारी का शिकार होकर राम जोड़ा भूमि 2 एकड़ से लगभग 4 बीघा रह गई है। जो बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहां कि गुरु रविदास राम जोड़ा भूमि से सैकड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। 

देखें वीडियो: कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज 

भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि की राम जोड़ा भूमि पर किसी का कब्जा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। आपको बता दें कि जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ज्वालापुर विधायक  प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी एक वरिष्ठ समाजसेवी भी है जो निर्धन लोगों की सेवा करना अपना परम धर्म मानते हैं। लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनके उच्च गुणों में शामिल है। अपने सरल स्वभाव और जन जन के बीच में अपना अनमोल समय देने के कारण ही वह जनता के दिलों में बसे हैं। मौजूदा में भी उन्होंने सुरेश निवासी ऋषिकेश 4 बच्चे। जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। 

देखें वीडियो: प्रदिप चौधरी समाजसेवी

उनकी लड़की की शादी में भी जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की तरफ से 25 हजार की आर्थिक मदद की गई और बहादराबाद सलेमपुर निवासी अक्सा पत्नी नदीम की लड़की की शादी में भी 25 हजार रुपये की मदद की गई है। साथ ही आर्यन हेरिटेज स्कूल रोशनाबाद में 4 बच्चे अंश कक्षा 6, जतिन कक्षा 1, अभिषेक कक्षा 6 और पीयूष कक्षा 8 के बच्चों की फीस भी ट्रस्ट की ओर से जमा की गई है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप चौधरी का कहना है कि गरीब, असहाय लोगों की मदद करना मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है और ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं और जन कल्याण सेवा ट्रस्ट गरीबों की मदद करता आया है और आगे भी सदैव करता रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours