हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर) लखनऊ। कर्नाटक प्रदेश के जनपद मैसूर में इंटरनेशनल गोलोबल पीस यूनिवर्सिटी के सेमिनार में विश्व मानवाधिकार परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एम०आर अंसारी को ह्यूमन राइट्स, सोशल वर्क एवं विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन कोर कमेटी व सलाहकार बोर्ड एवं राष्ट्रीय संयोजक व मुख्य सलाहकार हाजी आई०ए०एस जमा को इंटरनेशनल गोलोबल पीस यूनिवर्सिटी के तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट  में  डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर संगठन के साउथ इंडिया ज़ोन एवं आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष हाजी डॉ. मोहम्मद मुजाहिद व अनिल टॉम, संगीता एडवोकेट सादिक़ एवं उनके कुछ साथियों के अलावा कर्नाटक प्रदेश के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अताउल्लाह खान मोहम्मद अलीम भी मौजूद रहे। विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर अंसारी जी ने बताया कि आज हमे गर्व महसूस हो रहा है कि संगठन का हर कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के जरिये पिछले कई वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिए अपनी सेवाएं दे रहा चाहे सामाजिक कार्य हो  किसी के लिए न्याय की मदद हो, या कानूनी मदद के साथ ही साथ  वर्तमान में कोविड-19 के समय जनता को आ रही मुश्किलों में संगठन के अधिकतर पदाधिकारियो एवं सदस्यों के द्वारा गरीबो, मजलूमों हर सम्भव मदद करने का कार्य किया है। एवं संगठन के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए मजबूती से लगे हैं,एवं ऐसे कठिन समय में जब लोग अपने घरों से बाहर निकला नही चाहते तब संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा इस महामारी कोरोना वायरस में जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने एवं सरकार के दिशा निर्देश जनता तक पहुंचाने का जो कार्य किया है उसको संगठन कभी भी भुला नहीं सकता है, संगठन के साथ जुड़ा हर कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी पार्टी ,संगठन या फिर किसी अन्य कार्यो में बिजी रहते हुए भी विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के कार्यों को मजबूती से साथ कर रहे हैं जिसका श्रेय संगठन के उन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जाता है, साथ ही साथ मैं ये भी बताना चाहता हूं कि संगठन के मुख्य सलाहकार एवं संयोजक व चेयरमैन कोर कमेटी/सलाहकार बोर्ड हाजी आई ए एस जमा जी जो संगठन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते  हुए समय समय पर जिसके द्वारा कोई भी संगठन विरोधी या संगठन के नियमों के विरुद्ध कार्यो में संलिप्त होने की जानकारी मिली उसकी जांच करवा कर संगठन से पदमुक्त करने का अनुमोदन किया जिससे संगठन को देश में सबसे निष्पक्ष एवं सबसे मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को इतनी उचाईयो तक पहुंचाने हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का बराबर का श्रेय जाता है। इसके अलावा मैं बताना चाहूंगा कि आप सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से मुझे कई राज्यों के गैर राजनीतिक संगठनों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी इससे पहले भी ह्यूमन राइट्स एवं सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि  सम्मानित किया जा चुका है।इस मौके श्री एम आर अंसारी एवं हाजी आई ए एस जमा जी ने इंटरनेशनल गोलोबल पीस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया ।और बताया कि आज जो इस उपाधि से नवाजा गया है इसका श्रेय हमारे संगठन के सभी पदाधिकारियों को जाता है । ज्ञात रहे कि लोकतांत्रिक देश भारत का नाम इस समय दुनिया के हर देश में इज्जत एवं सम्मान के साथ लिया जा रहा है जो लोग देश के लिए एवं समाज के लिए कार्य कर रहे हैं वह सभी सम्मान के योग्य हैं अंतरराष्ट्रीय जगत में भी ऐसे लोगों के लिए सम्मान का भाव रखता है अंसारी जी ने कहा कि अभी हम कोरोना की जंग पूरी तरह जीते नही क्योंकि जब तक हमे  देश के हर नागरिक का सहयोग नही मिलेगा तब तक हम इस बीमारी से पूरी तरह अपने देश को कोरोना मुक्त नहीं कर पाएंगे इसलिए इस कठिन समय में सबसे बड़ी चुनौती हैं देश ही नहीं पूरी दुनिया को कोविड-19 से मुक्त कराना। इस समय प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस कठिन समय में अपने अपने क्षेत्र के लोगों का सहयोग करें सरकार का सहयोग करें तथा जो कोरोना वारियर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका भी सम्मान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours