हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। खिलाडियों के जीवन मे फिटनेस कितना जरूरी है और इसको बनाये रखने के लिए दिनचर्या मे किस प्रकार के परिवर्तन करने पडते है, इस पर देश मे व्यापक स्तर पर चलाये गये फिट इण्डिया मोमेन्ट का एक वर्ष सफलता पूर्वक बीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाडियों से परिसंवाद के माध्यम से जीवन शैली में परिवर्तन तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को किस प्रकार तैयार किया जैसे अनेक पहलुओं पर चर्चा की। गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० शिवकुमार चौहान ने प्रधानमंत्री के इस परिसंवाद कार्यक्रम मे पंजीकृृत कराते हुए भाग लिया। परिसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों में मैराथन रिकार्ड होल्डर मिलिंद सोमन से उनकी फिटनेस का राज जाना।  मिलिंद सोमन ने आधुनिक उपकरणों से परहेज करते हुए घरेलू व्यवस्था में प्रयोग की वस्तुओ से फिटनेस बनाने तथा रनिंग को दिनचर्या मे शामिल करने की बात कही। क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के सम्बंध मे प्रधानमंत्री ने हंसी करते हुए कहाॅ कि तुम्हारा नाम भी विराट और काम भी विराट है। तुम्हे देखकर लोग प्रेरित होते है। विराट ने फिटनेस के सम्बंध में कहाॅ कि पहले खेल के लिए फिटनेस पर जोर देता था, परन्तु अब प्रेक्टिस छूट जाने पर इतना दुखः नही होता जितना फिटनेस सेशन छूटने पर होता है। फिटनेस से जीवन मे बहुत कुछ मिला है। प्रधानमंत्री ने भी अपने बचपन के दिनों मे स्वीमिंग मे रूचि की बात कही। उन्होने कहाॅ कि स्वीमिंग के माध्यम अनेक खेलों के अनुकूल फिटनेस बनाने मे सहायता मिलती है। इस कार्यक्रम मे केन्द्रीय खेलमंत्री किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया तथा फिट इण्डिया मोमेन्ट की प्रेरणा के लिए आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम से प्रेरित होकर डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि आत्मनिर्भर तथा स्वस्थ्य भारत की संकल्पना तभी सिद्व हो सकती है जब सामान्य जनमानस भी अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक तथा सजग बने।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours