हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। परिवार के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली नीतू गर्ग को  बेटी दिवस पर वैश्य बंधु परिवार की ओर से उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। बता दें कि नीतू गर्ग अपने माता पिता की सेवा में इतनी लगनशील हो गयी है कि उन्होंने अपने परिवार के सेवा करने के लिए अपना भविष्य का जीवन भी दांव पर लगा दिया। ओर कभी भी शादी न करने का प्रण ले लिया। उनके इसी भाव को देखते हुए बेटी दिवस पर उत्तरी हरिद्वार से वैश्य बंधु परिवार के महिला प्रकोष्ठ ने नीतू के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि केवल वर्तमान ही नही अपितु भविष्य में भी वैश्य बंधु परिवार का महिला प्रकोष्ठ उनके साथ हमेशा सामाजिक, आर्थिक और अन्य विषयों पर उनके लिए तैयार खड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी बेटियों पर नाज है, ऐसी बेटियां बेटों के बराबर होती है और यही संतान बेटी बेटा का फर्क मिटाती है। परिवार की ओर से उनके प्रकोष्ठ में जुड़ने पर उन्होंने स्वयं को गौरान्वित महसूस करना बताया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours