हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। पथरी गांव के अम्बुवाला क्षेत्र में नशे के विरुद्ध दो सौ मीटर की दौड़ आयोजित की गयी। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश शर्मा ने शिरकत करते हुए प्रतिभागियों का सम्मान कर माल्यार्पण किया। गांव अम्बुवाला के रेसलिंग पहलवाल सुमित कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिये दो सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं से मिलने पहुचे भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ क्षेत्र में पहली बार दौड़ का आयोजन किया है। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहते हुए समय समय पर ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि क्षेत्र में युवा पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रम करते हुए नशे को हराने के काम करना होगा, यदि नशे के खिलाफ छिड़ी इस जंग में भी युवा जीत हासिल करता है तो युवा पढ़ लिख कर देश का भविष्य बना सकेंगे। इस दौरान उन्होंने दौड़ में शामिल युवाओं का सम्मान करते हुए उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। पुरुष वर्ग में आलोक कुमार प्रथम, दूसरा राहुल कुमार, तीसरा दीपक ने झटका वही दूसरी ओर महिला वर्ग में  शिवानी ने प्रथम स्थान पर पाँव जमाते हुए, पिंकी ने दूसरा ओर प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजक मंडल में संजय पहलवान, सुभम, राकेश, सोहन, लक्की, सोनू, सुशील, किशन, रवि, मुनेश रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, बबलू शर्मा, प्रधान मायाराम, बाबू राम सैनी, मनोज राठोर, विजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours