हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी लोकेश कुमार के नेतृत्व में ओवर ब्रिज के नीचे कांग्रेस सेवादल नेे राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार बिना किसी से चर्चा किए देश के किसानों के साथ नई नई चीजें ला रही है जो प्रधानमंत्री और भाजपाइयों के मन में आता है उसको जबरदस्ती लागू कर देती है। उन्होंने हाल ही में पास हुए कृषि बिल को लेकर कहा कि यह जो बिल पास हुआ है किसान के स्वाभिमान का गला घोटने का काम करेगा। केवल देश के जो पांच, सात बड़े उद्योगपति हैं उनको, किसान का स्वाभिमान गिरवी रखने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है लोगों को उजाड़ने और बर्बाद करने का काम कर रही है। चाहे वह मजदूर की बात हो, चाहे किसान की, चाहे लक्सर मंडी के व्यापारियों की, उन्होंने लक्सर सब्जी मंडी की और इशारा करते हुए कहा कि रेलवे वाले रोज आते हैं और कुछ ना कुछ नोटिस लगा कर चले जाते हैं जबकि मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि बिना माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के मंडी को कोई नहीं हटा सकता जल्दी ही कांग्रेस सेवादल मंडी के व्यापारियों के साथ एसडीएम से मिलकर वार्ता करेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours