हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां इस समय देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना  संक्रमण महामारी ने अपना कहर मचा रखा है। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था भी इस समय चरमराई हुई है। लोगों के सामने रोजगार और रोजी-रोटी के लाले पड़ रहे हैं। वही इस दौर में सट्टे के कारोबार करने वाले माफिया धड़ल्ले से खाईबाडी कर लोगों का खून चूस रहे है। ऐसे ही तीन सटोरियों पर पुलिस ने कार्यवाही की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीन लोगों को खाईबाडी करते धर दबोचा है। पुलिस कि इस कार्यवाही से जहां सटोरियों मे हडकंप मचा है वहीं क्षेत्र की जनता में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पुलिस द्वारा खाईबाड़ी करने वाले पर हल्की फुल्की कार्रवाई की जाती है और कार्यवाही के बाद फिर ये सटोरी क्षेत्र में धड़ल्ले से सट्टे का काम करते हैं। अगर पुलिस द्वारा इन सटोरियों पर कोई ठोस कार्यवाही की जाए, तब जाकर इस पर अंकुश लग सकता है। बरहाल देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस इन सट्टे की खाईबाडी करने वालों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा पाएगी या नहीं यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छुपा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours