हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी विश्व मे जाना जाता है, जहां लोग हरिद्वार धर्मनगरी के मंदिरों में दर्शन करते है, तो वहीं विश्व मे प्रसिद्ध हर की पौड़ी में माँ गंगा आरती भी देखते है, ओर हरकी पौड़ी ब्राह्मण कुंड पर गंगा स्नान भी करते है। जिसकी सुरक्षा के प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है, वहीं पुलिस के जवानों के साथ साथ जल पुलिस के जवान भी बड़ी मुस्तेगी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते है।
क्या है पूरा मामला बताते है
हुआ क्यू की हरकी पैडी पर सांय आरती से पूर्व एक युवक नहाते समय अचानक जल धारा के तेज बहाव मे आ जाने के कारण गंगा में डूबने लगा। इस समय हरकी पैडी पर सूबे की पुलिस मध्य प्रदेश के गृहमंत्री के आने के कारण वीआईपी डयूटी मे तैनात थी। युवक तेज चिल्लाने पर जल पुलिस के गोताखोर सनी कुमार व चिराग अरोडा ने गंगा में कूद कर डूबते युवक को बचाकर सकुशल बाहर निकाला। मौके पर तैनात हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूडी ने बताया कि उक्त युवक राजेश भटट, 22 साल फरीदाबादी निवासी है, और जिसका नहाते वक्त पैर फिसलने के कारण वह गंगा के तेज बहाव में चला गया, और जिसके कारण यह घटना घटी। युवक ने बताया कि वह अब कुशल से है। ओर युवक द्वारा जल पुलिस के जवानों का तह दिल से शुक्रिया किया व हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours