हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रविवार को लगभग दो बजे लक्सर हरिद्वार मार्ग पर स्थित एक कंपनी के खडहरो में शराब पी रहे दो युवकों ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में जा लगी। चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया था। जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं अब पुलिस ने कुन्हारी सुल्तानपुर निवासी पीड़ित सोनू पूत्र ईलम सिह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मोहित पुत्र चरण सिंह रोहित पुत्री ईलम सिंह निवासी इस्माइलपुर के खिलाफ हत्या की कोशिश संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours