हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुआं खेड़ा तिराहे से एक स्विफ्ट डिजायर कार से 10 किलो 72 ग्राम डोडा बरामद कर आरोपी को धर दबोचा है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देशानुसार नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया उसी क्रम में चेकिंग के दौरान क्षेत्र के कुआं खेड़ा तिराहे से एक स्विफ्ट डिजायर कार से 10 किलो 72 ग्राम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि आरोपी कासिम पुत्र हासिम निवासी मुण्डाखेडा कला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours