हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सुश्री पी० रेणुका देवी द्वारा जनपद में जुआ, सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध भी प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा देखरेख शान्ति, कानून व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान बुवाखाल तिराहे से 30 मीटर आगे नेगी फास्ट फूड ढाबा के पास से 04 व्यक्तियों को जुआ की खाईबाड़ी लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी पर मु०अ०सं०- 53/2020, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्तः
1. दीपक सिंह रावत पुत्र बलवीर सिंह रावत निवासी ग्राम सैडीखाल, पो०ओ० बुबाखाल, पट्टी पैडुलस्यूं, तहसील पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-29 वर्ष)
2. विजय सिंह चौहान उर्फ नीटू पुत्र स्व० पुष्कर सिंह निवासी अपर चौपड़ा, पट्टी नादलस्यूं, कोतवाली पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 37 वर्ष)
3. पुष्कर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम जग्गी बगवान, पो०ओ० राउखेल, पट्टी कालीमठ, थाना उखीमठ, हाल निवासी- किरायेदार आकाश भूषण के मकान पर बुआखाल कोतवाली पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 34 वर्ष)
4. प्रदीप सिंह नेगी पुत्र स्व० गोविन्द सिंह नेगी निवासी ग्राम व पो० बुआखाल, कोतवाली पौड़ी, जनपद पौड़ी गढवाल (उम्र- 43 वर्ष)
बरामद मालः
1. 52 पत्ते ताश व नगदी कुल 27,370/-रु०
पुलिस टीमः
1. उ०नि० वजिन्द्र सिंह नेगी
2. कान्स० 206 ना०पु० बुद्धि बल्लभ
3. कान्स० 251 ना०पु० सुरेन्द्र आदि रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours