हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर मे तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार महीने के बाद हुई बरामद कोतवाली में काफी हंगामे के बाद तीनों बच्चों को रोता बिलखते छोड़ प्रेमी संघ गई। प्रेमिका लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की एक विवाहिता महीने पहले अपने प्रेमी के साथ अपने तीन छोटे-छोटे बच्चो छोड़ कर फरार हो गई थी। विवाहिता के पति ने कोतवाली पहुंचकर अपनी पत्नी के मौसी के लड़के के खिलाफ बहला-फुसलाकर घर से लाखों रुपए ले जाने का मामला लक्सर कोतवाली में दर्ज करा था लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुड़की के कलियर से विवाहित महिला व उसके प्रेमी को बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। महिला से पूछताछ में उसके रिश्तेदार व परिवार के लोग उस समय दंग रह गए जब विवाहित महिला ने अपने पति और अपने बच्चों को मानने से इनकार कर दिया काफी प्रयास के बाद महिला के ना मानने पर परिवार के लोग महिला को उसके प्रेमी संग जाने के लिए तैयार हो गए मगर पति ने भी अपने तीनों बच्चे अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया पुलिस मामला सुलझाने का प्रयास करती रही लेकिन माता-पिता कोई भी बच्चे साथ ले जाने को तैयार नहीं था वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया दोनों को बरामद किया गया है और एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां महिला ने अपने पति पर उसके साथ अच्छा व्यवहार ना करने की बात कहते हुए अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours