हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल में साउथ सिविल लाइन वार्ड तेरह में नहर से मोहम्मदपुर एवं साउथ सिविल लाइन कॉलोनी में आने वाले मुख्य मार्ग पर तीन पुलियाओं के निर्माण कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि नगर निगम में पक्के मार्गों का निर्माण कार्य, सड़कों की मरम्मत तथा पुलिया निर्माण के कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर संपन्न कराना है।कहा कि इन पुलिया के निर्माण से यहां के निवासियों को आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा यहां आने जाने में सुविधा मिलेगी। पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिक तौर पर पूरा कराने का पूरा प्रयास करेंगे। अपने वार्ड में अच्छे सड़कों का निर्माण,नालियों की सफाई तथा पानी निकासी के लिए वे अपनी ओर से हो रहे प्रयासों में कमी नहीं आने देंगे।इस अवसर पर अरशद चेयरमैन, सईद अहमद, मुंतजीर अली, धर्मेंद्र मास्टर, योगेंद्र यादव, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, हैप्पी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours