हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के भुरना गांव में दो पक्षो के बीच फेसबुक पे की गई टिप्पणी के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है सूचना पर लक्सर सीओ और कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया आरोपी सरेआम घटना देने के बाद मौके से फरार हो गए पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है बता दें की कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव के दीपू पुत्र ऋषिपाल ने कुछ दिन पहले त्यागी बिरादरी को लेकर अपनी फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिस पर भुरना गांव के ही धनेश कुमार पुत्र पुन्ना त्यागी ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी रविवार को दीपू अपने लगभग दो दर्जन साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर धनेश त्यागी के घर पहुंच गए और वहाँ सो रहे धनेश त्यागी के भाई प्रतिस त्यागी को गोली मार दी गोली प्रतिस के सर में लगी जिससे प्रतिस लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया गोली मारने के बाद दीपू ओर उसके साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए घायल प्रतिस को उसके परिजन लक्सर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है घायल प्रतिस के भतीजे गौरव ने बताया के उसके चाचा घर पर सो रहे थे दो दर्जन से ज्यादा हथियार बन्द लोग आये और उनके सर में गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर जब हम लोग भी दौड़कर आये तो उन लोगो ने हमारी तरफ भी फायर किया उसके बाद वह धमकी देते हुए फरार हो गए वही मौके पर पहुंचे लक्सर सीओ राजन सिंह ने बताया गांव में जो गोली मारने की वारदात हुई है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है घायल व्यक्ति को उपचार के लिए भिजवा दिया गया है जैसे ही तहरीर प्राप्त होती है उसमें प्राथमिकता दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours